ईदुल अमीन
डेस्क: आगरा में 17वीं शताब्दी में बनी मुगलकालीन इमारत ‘मुबारक मंजिल’ जिसको औरंगजेब हवेली के नाम से जाना जाता है को 70 फीसद तोड़े जाने के बाद मामले में अब संज्ञान लेते हुवे जिलाधिकारी ने यथास्थिति बरक़रार रखने का आदेश पारित किया है। इस ऐतिहासिक इमारत को लेकर स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया था कि एक बिल्डर ने पुलिस और प्रशासन की मिलीभगत से इसे तोड़ना शुरू कर दिया है।
लेकिन इमारत का 70 फीसदी हिस्सा ध्वस्त किए जाने के बाद प्रशासन हरकत में आया। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि एक बिल्डर ने पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों की मिलीभगत से इमारत को तोड़ने का अभियान शुरू किया। और साइट से 100 ट्रैक्टर से अधिक मलबा हटाया गया।
मीडिया रिपोर्ट्स कहती है कि जानकारी मिलते ही एसडीएम सचिन राजपूत के साथ पुरातत्व विभाग की टीम और पुलिस मौके पर पहुंची। आगरा के डीएम अरविंद मलप्पा बांगरी ने जानकारी देते हुए बताया कि जांच चल रही है। जल्द ही जांच की रिपोर्ट पेश की जाएगी। साथ ही प्रॉपर्टी को लेकर किए जा रहे दावे की जांच भी की जाएगी। फिलहाल उन्होंने इमारत की सरंचना की यथास्थिति बरकरार रखने का आदेश दिया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…