सबा अंसारी
डेस्क: तीन मई 2023 को राज्य में कुकी और मैतेई समुदायों के बीच शुरू हुई हिंसा थमने का नाम नही ले रही है। ताज़ा मामले में मणिपुर के कांगपोकपी ज़िले में एसपी ऑफ़िस पर भीड़ ने शुक्रवार शाम को हमला कर दिया जिसमें एसपी मनोज प्रभाकर समेत कई लोग घायल हुए हैं। समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, इम्फाल ईस्ट ज़िले की सीमा से लगे साइबोल गांव में केंद्रीय सुरक्षा बलों को हटाने में कथित रूप से नाकाम रहने पर विवाद को लेकर यह हमला हुआ।
उनकी मांग थी कि साइबोल में तैनात किए गए केंद्रीय सुरक्षा बलों को हटाया जाए। शुक्रवार को जारी किए गए बयान में मणिपुर पुलिस ने कहा, ‘सुरक्षा बलों ने हमले को नाकाम करने की कोशिश की और भीड़ को तितर-बितर करने के लिए बल का इस्तेमाल किया। हालात नियंत्रण में हैं। कांगपोकपी के एसपी का इलाज किया गया है और अब वो ठीक हैं और अब वह संयुक्त सुरक्षा बल की अगुवाई कर रहे हैं। बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।’ स्थानीय लोगों का कहना है कि इस हिंसा में 15 प्रदर्शनकारी घायल हुए हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…