मो0 कुमेल
डेस्क: बीते दिसंबर महीने में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के एक कार्यक्रम में मुसलमानों के खिलाफ दिए गए विवादित भाषण मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट के जज जस्टिस शेखर यादव को लेकर अब सुप्रीम कोर्ट ने उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश से ताज़ा रिपोर्ट मांगी है। अब मुख्य न्यायाधीश के इस नए कदम को एक आंतरिक जांच प्रक्रिया के तौर पर देखा जा रहा है, जो न्यायाधीशों के कदाचार से संबंधित मामलों में उठाए जाने वाले पहले कदम के रूप में समझा जा सकता है।
इससे पहले कॉलेजियम ने 17 दिसंबर 2024 को जस्टिस यादव से मुलाकात की थी और हिंदुत्व कट्टरपंथी संगठन के कार्यक्रम में उनकी टिप्पणियों पर स्पष्टीकरण मांगा था, जहां उन्होंने मुस्लिम समाज में ‘बुराइयों’ के कई संदर्भ दिए थे। एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, इस बैठक के बाद जस्टिस यादव ने कोई माफी या स्पष्टीकरण जारी नहीं किया है। ज्ञात हो कि जस्टिस यादव ने 8 दिसंबर को विहिप के कार्यक्रम में कहा था कि भारत केवल ‘बहुसंख्यक समुदाय’ की इच्छानुसार चलेगा।
उन्होंने मुस्लिम समुदाय के लिए ‘कठमुल्ला’ जैसे आपत्तिजनक शब्द का प्रयोग करते हुए सांप्रदायिक भाषण दिया था। यादव ने यह भी कहा था कि मुस्लिम बच्चे हिंसा और पशु वध देखते हुए बड़े होते हैं, इसलिए उनमें सहिष्णुता और उदारता नहीं होती। जस्टिस शेखर कुमार यादव ने सवालिया लहजे में कहा था कि हिंदू अपने बच्चों को जन्म से ही सहिष्णुता और दया सिखाते हैं। हम उन्हें जानवरों और प्रकृति से प्रेम करना सिखाते हैं। हम दूसरों के दर्द से दुखी होते हैं। लेकिन आप ऐसा महसूस नहीं करते। ऐसा क्यों है? जब आप अपने बच्चों के सामने ही जानवरों का वध करेंगे तो वे सहिष्णुता और दयालुता कैसे सीखेंगे? आगे उन्होंने ये भी कहा था, ‘मुझे यह कहने में कोई झिझक नहीं है कि यह भारत है और यह अपने बहुसंख्यकों की इच्छा के अनुसार चलेगा।’
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…