तारिक आज़मी
डेस्क: गूगल मैप की गलत लोकेशन बताने की कई खबरे आपने पढ़ा होगा। मगर इस बार गूगल मैप ने असम पुलिस को ही ऐसा भटकाया कि वह मुसीबत में आ गई, और असम के जोरहाट में छापा मारने के लिए निकलने पर सीधे नागालैंड पहुच गई। हाल कुछ ऐसा ही हो गया जैसे ‘जाना था जापान, पहुच गये चीन’ वाली बात हो गई।
असम पुलिस के एक अधिकारी ने 8 जनवरी को यह जानकारी दी। उनके मुताबिक, असम के जोरहाट जिले की 16 सदस्यीय पुलिस टीम आरोपी को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही थी। इस दौरान गूगल मैप के दिखाए गए रूट को फॉलो करते हुए टीम अनजाने में नगालैंड के मोकोकचुंग जिले में पहुंच गई। यहां स्थानीय लोगों ने उन पर हमला कर दिया। और उन्हें रात भर बंधक बना कर रखा।
उन्होंने बताया, ‘ये एक चाय बागान क्षेत्र था, जिसे गूगल मैप्स पर असम में दिखाया गया था। लेकिन यह वास्तव में नगालैंड की सीमा में था। गूगल मैप्स के सहारे रास्ता देख रही पुलिस की टीम कंफ्यूजन के चलते नगालैंड में चली गई। यहां स्थानीय लोगों ने पुलिस की टीम को मॉडर्न हथियारों के साथ देखा तो उन्हें अपराधी समझ लिया। उन्हें लगा कि ये लोग किसी वारदात को अंजाम देने आए हैं। इसलिए पुलिस टीम पर हमला कर उन्हें बंधक बना लिया।’
पुलिस अधिकारी ने आगे बताया कि 16 पुलिसवालों में से केवल तीन ही वर्दी में थे। और बाकी सिविल ड्रेस में थे। इसके चलते स्थानीय लोगों में और भी कंफ्यूजन पैदा हो गई। उनके हमले में एक पुलिसकर्मी घायल हो गया है। नगालैंड में पुलिस वालों को बंधक बनाए जाने की सूचना मिलने के बाद असम पुलिस ने मोकोकचुंग के पुलिस अधीक्षक से संपर्क किया। जिन्होंने असम पुलिस के जवानों को बचाने के लिए एक टीम मौके पर भेजी। स्थानीय पुलिस के समझाने के बाद लोगों ने घायल पुलिसकर्मी समेत 5 जवानों को छोड़ दिया। हालांकि बाकी 11 लोगों को उन्होंने रात भर बंधक बनाकर रखा। और सुबह में उन्हें छोड़ा। बंधक बनाए गए सभी पुलिसवाले जोरहाट पहुंच गए हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…