Others States

सिद्धिविनायक मंदिर में ड्रेस कोड होगा लागू: मुंबई की मशहूर सिद्धिविनायक मंदिर में छोटी स्कर्ट, कटे फटे कपडे अथवा शरीर दिखाने वाले कपड़ो को पहन कर प्रवेश करने पर लगाया मंदिर ट्रस्ट ने रोक

सबा अंसारी

डेस्क: मुंबई के प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर में अगले हफ्ते से छोटी स्कर्ट या शरीर को दिखाने वाले कपड़े पहनकर आने पर पाबंदी होगी। श्री सिद्धिविनायक गणपति मंदिर ट्रस्ट (एसएसजीटीटी) ने मंगलवार को ड्रेस कोड की घोषणा की।

एसएसजीटीटी ने कहा कि भक्तों को शाली और शरीर को ढकने वाले कपड़े पहनने होंगे। ट्रस्ट ने भारतीय परिधान पहनने की सलाह दी है। इसने आगे कहा कि अगले हफ्ते से जो भक्त कटे-फटे ट्राउजर, छोटी स्कर्ट या ऐसे कपड़े पहनकर आएंगे जो शरीर के हिस्सों को दिखाते हैं, उन्हें मंदिर के प्रभादेवी इलाके में प्रवेश करने की अनुमति नहीं होगी।

ट्रस्ट ने यह भी कहा कि मंदिर रोजाना हजारों श्रद्धालुओं को आकर्षित करता है और कई भक्तों ने मंदिर में पूजा के दौरान अनुशासन की कमी और अपमानजनक कपड़ों पर चिंता जताई थी। कई बार अनुरोध करने के बाद मंदिर ट्रस्ट ने यह ड्रेस कोड लागू करने का फैसला लिया, ताकि मंदिर की पवित्रता बनी रहे। इसने स्पष्ट किया कि इस फैसले का मकसद यह सुनिश्चित करना है कि सभी भक्तों को मंदिर में आने समय सुविधा महसूस हो और मंदिर परिसर की शालीनता बनाए रखी जा सके।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts