तारिक आज़मी
डेस्क: देश में सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी लापता माधवी मामले में हैदराबाद पुलिस ने जो खुलासा किया है, उसके अनुसार महिला के पति ने उसकी हत्या कर लाश को ठिकाने लगाने का जो तरीका अपनाया उसको जानकार सभी हैरान है। एक इंसान के अन्दर ऐसा हैवान की उसने हैवानियत की वह हद पार कर दिया जिसमे उसकी बर्बरता देख शैतान की भी रूह काँप उठी। कल मंगलवार को पुलिस ने गुमशुदगी के इस मामले को हत्याकांड के मामले के तौर पर दर्ज कर मृतका के पति को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी ने इस अपराध को अंजाम देने की योजना बना रखी थी, इसलिए उसने अपने बच्चों को एक रिश्तेदार के घर छोड़ दिया था। राचकोंडा के आयुक्त पत्रकारों को बताया कि 16 जनवरी को उसका पत्नी से झगड़ा हुआ और बाद में उसने उसका सिर दीवार पर दे मारा, जिससे वह गिर गई, बाद में आरोपी ने पीड़िता की गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद हत्या को छिपाने के लिए उसने अपनी पत्नी के शरीर के छोटे-छोटे टुकड़े कर दिए, जिन्हें उसने एक बाल्टी में रखा। इसके बाद उसने वॉटर हीटर का इस्तेमाल कर पानी गर्म किया, टुकड़ों को उबाला और बाद में उन्हें सिंगल बर्नर गैस स्टोव पर जलाया था।
इसके बाद आरोपी ने पत्थर के रोलर से हड्डियों को पीसकर उनका चूरा बना दिया। इसके बाद हड्डियों के चूर्ण और मांस के छोटे-छोटे टुकड़ों को शौचालय में फेंक दिया और कई बार पानी से फ्लश किया। इसके बाद उसने बची हुई छोटी हड्डियों (अवशेषों) को घर के कूड़ेदान में रख दिया गया, ताकि बाद में उनका निपटान किया जा सके। जलने के दौरान दुर्गंध को कम करने के लिए उसने दरवाजे और रसोई की खिड़कियां खुली रखीं। उसने 16 जनवरी को सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक शव को ठिकाने लगाने में समय लगाया। इसके बाद उसने सबूतों के किसी भी निशान को मिटाने के लिए डिटर्जेंट और फिनाइल का इस्तेमाल करके बाथरूम को साफ किया।
कमिशनर ने पत्रकारों से कहा, ‘मैं समझ नहीं पा रहा हूं कि कोई व्यक्ति इस तरह का व्यवहार कैसे कर सकता है। यह बर्बरता की पराकाष्ठा है। किसी व्यक्ति की हत्या करने का यह सबसे दुर्लभ तरीका है।’ उन्होंने कहा कि हत्या में वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्र किए गए हैं, जिन्हें अदालत में पेश किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक, आरोपी गुरुमूर्ति एक रक्षा प्रतिष्ठान में सुरक्षा गार्ड के रूप में कार्यरत था। 18 जनवरी को जब उसके ससुराल वालों ने मीरपेट पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी, तब भी वह उसके साथ था। पुलिस ने तब ‘महिला के गुमशुदगी’ की एफआईआर दर्ज की थी।
इसके बाद में पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपी गुरुमूर्ति ने उन्हें बताया था कि उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है और उसके शव के टुकड़े-टुकड़े कर दिए हैं, जिसके बाद जांच में तेजी लाई गई। गुरुमूर्ति आंध्र प्रदेश के प्रकाशम जिले का मूल निवासी है। इस खुलासे के बाद सोशल मीडिया पर चल रही खबरों को लगभग सदमा लगा है। लापता माधवी को लेकर देश भर में चर्चाओं का बाज़ार गर्म था। सोशल मीडिया पर इसको लेकर तमाम तरह की बाते हो रही थी। मगर ऐसी बर्बरता किसी शैतान ने भी सपने में नहीं सोची होगी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…