ईदुल अमीन
डेस्क: मायावी दुनिया सोशल मीडिया पर दोस्ती भविष्य के लिए कितनी घातक होती जा रही है उसके कई किस्से आपने देखे और सुने होंगे। ऐसा एक और मामला सामने आया है सूरत का। जहा एक किशोरी से इन्स्टाग्राम पर एक नाबालिग किशोर की दोस्ती होती है। दोस्ती मुलाकात में बदल जाती है और मुलाकातों के नतीजे ये होते है कि किशोरी प्रेग्नेंट हो जाती है। जिसके बाद डिलेवरी होने पर उसने नवजात बच्ची के भ्रूण को कूड़े के ढेर पर फेक दिया।
ये मामला सूरत शहर के पांडेसरा इलाके का है। 9 जनवरी को पुलिस को सूचना मिली कि एक नवजात भ्रूण अपेक्षा नगर समिति के पास पड़ा हुआ है। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने भ्रूण को कब्जे में ले लिया। जिसे अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। सूरत पुलिस के डीसीपी विजय सिंह गुर्जर ने बताया, ‘पुलिस को जानकारी मिली थी कि सोसाइटी के पास में एक लड़की है जो अपने परिवार के साथ रहती है। परिवार मूल रूप से बिहार का है और बच्ची की उम्र कम है। इलाके में पूछताछ करने पर एक महिला ने इस परिवार के ऊपर शक जाहिर किया।’
उन्होंने बताया कि ‘जिसके बाद पुलिस ने परिवारजनों से बात की। शुरुआती पूछताछ में तो लड़की ने खुद के गर्भवती होने से इनकार किया। लेकिन जब उसका मेडिकल करवाया गया तो डॉक्टर ने कनफर्म किया कि हाल ही में लड़की की डिलीवरी हुई है। लड़की की उम्र 16 साल है। वह स्कूल में पढ़ रही है और 3 जनवरी तक उसने स्कूल भी अटेंड किया था।’
पुलिस पूछताछ में लड़की ने बताया उसकी दोस्ती एक नाबालिक लड़के से इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी। यूपी के संत कबीर नगर का रहने वाला ये लड़का सूरत के पांडेसरा इलाके में किराए के मकान पर रहता था और मजदूरी का काम करता था। दोनों की दोस्ती हुई और इसके बाद उनके बीच शारीरिक संबंध बने। जिससे लड़की प्रेग्नेंट हो गई थी। इसके बाद लड़का काम करने के लिए मुंबई चला गया था। इस बीच लड़का मुंबई से आया और उसने प्रेग्नेंसी टर्मिनेट करने के लिए टैबलेट दी।
लड़की ने बताया कि उसने टैबलेट खाकर टॉयलेट में खुद से डिलीवरी करवाई थी और सोसाइटी और घर वालों के डर से भ्रूण को बाहर प्लॉट में फेंक दिया था। पुलिस का कहना है कि लड़के और लड़की दोनों के डीएनए टेस्ट कराए गए हैं और लड़के को हिरासत में ले लिया गया है। उसे जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के सामने पेश किया गया। जिसके बाद अदालत के हुक्म पर लड़के को बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…