मो0 कुमेल
डेस्क: शिक्षा के मंदिर में अश्लीलता वह भी अधेड़ी के उम्र में बेहद शर्मनाक कहेगे आप। मगर जो शिक्षा के मंदिर में प्रिंसिपल और शिक्षक बनकर बैठे है, वह खुद अश्लीलता करे वह भी ऐसे जो कैमरे में कैद हो जाए तो फिर शायद शर्मनाक जैसे शब्द कम पड़ जाएगा। ऐसा ही मामला राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले के एक सरकारी स्कूल का सामने आया है जिसको जानकार आप शर्म से पानी पानी हो जायेगे। यहाँ के सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल और महिला शिक्षक के कुछ अश्लील हरकतों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग ने दोनों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों में काफी गुस्सा है। शनिवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण थाना प्रभारी और उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपने पहुंचे और दोषियों को बर्खास्त करने की मांग की। शिक्षा विभाग ने मामले की जांच के लिए एक समिति गठित की है। निलंबन अवधि के दौरान प्रिंसिपल अरविंद व्यास का मुख्यालय राशमी और महिला शिक्षक का मुख्यालय बेगूं तय किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, अध्यापिका चित्तौड़गढ़ के पास की निवासी बताई जा रही है और उनके पति फैक्टरी में कार्यरत है।
वहीं, गंगरार निवासी अरविंद व्यास भी शादीशुदा है। आरोपी अरविंद वर्तमान में भारतीय मजदूर संघ का प्रदेशाध्यक्ष है। इससे पूर्व राजस्थान राष्ट्रीय शिक्षक संघ में प्रदेश अध्यक्ष एवं महामंत्री पद पर भी रह चुके हैं। घटनाक्रम सामने के आने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी राजेंद्र शर्मा ने तत्काल कदम उठा प्रधानाध्यापक अरविंद व्यास एवं स्कूल में कार्यरत अध्यापिका को निलंबित कर दिया है। प्रधानाध्यापक का मुख्यालय राशमी व शिक्षिका का मुख्यालय बेगू कर दिया गया है। साथ ही दोनों के खिलाफ 16 सीसी की कार्रवाई भी की जा रही है।
वही इस मामले में आरोपी पक्ष शिक्षिका और प्रिंसिपल का बयान सामने नहीं आया है। हमारे स्थानीय सहयोगियों ने प्रिंसिपल से संपर्क करने की कोशिश किया मगर उनसे बात नहीं हो पाई है। शिक्षिका अथवा प्रिंसिपल का पक्ष सामने आने के बाद खबर को अपडेट किया जाएगा।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…