तारिक खान संग अजीत कुमार
प्रयागराज: प्रयागराज में महाकुम्भ के दरमियान मची भगदड़ की घटना के बाद शाही स्नान का क्रम एक बार दुबारा शुरू हो गया है। 3 पीठ के शंकराचार्य एकसाथ स्नान कर रहे है। मौके पर मौजूद हमारी टीम के सदस्य तारिक खान और अजीत कुमार पल पल की जानकारी और तस्वीरे हमारे साथ साझा कर रहे है।
पीपा पुल के पास मौजूद हमारे प्रतिनिधि अजीत कुमार ने हमको टेलीफोन पर हुई वार्ता में बताया कि पीपा पुल पर प्रशासन के बार बार मना करने के बावजूद भी भीड़ पीपा पुल से नीचे उतर जा रही है। एनडीआरऍफ़ की टीम मौके पर मुस्तैद है। उन्होंने बताया कि आस्थावानों की बढती भीड़ के आगे फिलहाल तो प्रशासन बेबस ही नज़र आ रहा है और अपील लगातार पीपा पुल से न उतरने की कर रहा है। अजीत कुमार का भेजा वीडियो आप नीचे देख सकते है।
वही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज महाकुंभ हादसे के बाद सख्त आदेश जारी किए हैं। सीएम योगी ने कहा कि कोई भी अस्पताल मरीजों को वापस नहीं करेगा। निजी अस्पताल भी मरीजों को वापस नहीं भेजेंगे। इलाज का पूरा खर्चा सरकार उठाएगी। सरकार की ओर से यह कदम घायलों के इलाज के लिए उठाया गया है, ताकि कोई भी श्रद्धालु बिना इलाज के न रहे।
महोबा पुलिस ने किया अपील
प्रयागराज में महाकुंभ 2025 के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को दृष्टिगत रखते हुए, जनपद महोबा पुलिस प्रशासन की आप सभी श्रद्धालुओं से अपील है कि मौनी अमावस्या के दृष्टिगत अगले 02 दिवस तक जनपद चित्रकूट के रास्ते जनपद प्रयागराज की ओर प्रस्थान न करें, सभी से विनम्र निवेदन है कि जनपद प्रयागराज की ओर 02 दिवस के बाद ही प्रस्थान करें।
चित्रकूट: महाकुंभ के कारण पुलिस की अपील
चित्रकूट पुलिस ने महाकुंभ में बढ़ती भीड़ को देखते हुए वाहन चालकों से वापस लौटने की अपील की है। चित्रकूट बार्डर पर लगभग 40 हजार वाहनों को रोका गया है, खासकर प्रयागराज जाने वाले वाहनों को। रात्रि से सुबह तक ये वाहन बार्डर पर रोके गए। बरगढ़ बार्डर पर DIG, DM, SP ने मौके पर पहुंचकर लोगों से वापस लौटने की अपील की, क्योंकि चित्रकूट में भीड़ लगातार बढ़ती जा रही है। पुलिस की अपील है कि यात्री अपनी यात्रा को सुरक्षित रूप से और धैर्यपूर्वक पूरा करें।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…