अनिल कुमार
डेस्क: पटना के गांधी मैदान में अनशन पर बैठे जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर की वैनिटी वैन पर तेजस्वी यादव ने निशाना साधा है। समाचार एजेंसी एएनआई से तेजस्वी यादव ने कहा, ‘हमको पता है कि वैनिटी वैन में एक्टर-एक्ट्रेस बैठते हैं और डायरेक्टर प्रोड्यूसर बैठाते हैं। हम जान रहे हैं कि कौन-कौन प्रोड्यूसर है और कौन डायरेक्टर है, और एक्टर को क्यों बैठाया गया। यह सबको पता है।’
उधर, बिहार सरकार में मंत्रि मंगल पांडे ने कहा, ‘मैंने पहली बार ऐसे किसी प्रदर्शन के बारे में सुना है जिसके पास एक वैनिटी वैन खड़ी है।’ वही वैनिटी वैन के सवाल पर प्रशांत किशोर का कहना है कि वो पिछले दो साल से यही वैन लेकर बिहार में घूम रहे हैं। प्रशांत किशोर ने मीडिया से बातचीत में कहा, ‘अगर मैं यहां बैठा हूं तो टॉयलेट करने कहीं न कहीं जाऊंगा। सरकार मुझे टॉयलेट भेज दे मैं उसी टॉयलेट का इस्तेमाल करूंगा। मैं यहीं धरना स्थल पर सोता हूं वैन में नहीं।’
बिहार सिविल सेवा आयोग (बीपीएससी) की परीक्षा को दोबारा कराए जाने की मांग को लेकर बीते 18 दिसंबर से ही अभ्यर्थी आंदोलन कर रहे हैं। इस आंदोलन के समर्थन में प्रशांत किशोर भी आ गए और पिछले गुरुवार से वह पटना के गांधी मैदान में आमरण अनशन पर बैठ गए। उनके धरना स्थल के पास वैनिटी वैन लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है और अब इस पर राजनीति भी तेज़ हो गई है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…