ए0 जावेद
वाराणसी: महिला सशक्तिकरण के इस दौर में कुछ महिलाओं ने अधिक ही खुद को सशक्त कर लिया है। ताज़ा मामला जानकार आप भी हैरान हो जायेगे कि वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट की लंका पुलिस ने तीन महिलाओं को गिरफ्तार कर उनके कब्ज़े से 275 लीटर अवैध शराब बरामद किया है। बरामद शराब की बाज़ार कीमत लाखो रुपये बताया जाता है।
गिरफ़्तारी के सम्बन्ध में मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 04/01/2025 लंका इस्पेक्टर शिवाकांत मिश्रा को सूचना मिली कि तीन महिलाएं अशोक पुरम कालोनी के पास ओवर ब्रिज पर आने जाने वाले राहगीरों को शराब बेंच रही हैं। जानकारी मिलने के बाद शिवाकांत मिश्रा अपने साथ उ0नि0 धर्मेन्द्र कुमार, हे0का0 आशीष चौबे, नीरज राय, म0का0 रूपम पाण्डेय, और दीपिका के संग उक्त सुचना के आधार पर पहुचे जहा महिलाओं की चेकिंग किया गया तो उनके पास से विभिन्न ब्रांड की 275 लीटर अवैध शराब बरामद हुई।
पुलिस द्वारा शराब के सम्बन्ध में महिलाओं से पूछताछ में उन्होंने बताया कि हम लोग ग्राहको की मांग के हिसाब से ऊंचे दामों पर शराब बेचते हैं। चूंकि इस रास्ते से बिहार जाने वाले यात्री अधिक संख्या में गुजरते हैं जहाँ शराब बन्दी है। अतः शराब का मन मुताबिक दाम मिल जाता है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…