शफी उस्मानी
वाराणसी: वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट के पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाने के कड़े दिशानिर्देश जारी करते रहते है। मगर समय समय पर कुछ अपराधिक छवि के लोगो द्वारा ऐसी घटनाए कारित हो जाती है, जो शांति व्यवस्था पर एक बड़ा सवालिया निशान बन जाती है। ऐसा ही एक मामला सिगरा थाना क्षेत्र के सोनिया इलाके का सामने आया है।
घायल पीड़ित के आरोपों को आधार माने तो प्रदीप यादव अकारण ही उसको माँ बहन की गालियाँ देते हुवे रास्ते में रोक लिया और धमकियाँ देने लगा। पीड़ित का आरोप है कि जब उसने इसका विरोध किया तो प्रदीप यादव ने अपने साथियो के संग मिल कर उसकी बर्बर पिटाई कर दिया। आसपास के लोगो ने उसकी किसी प्रकार प्रदीप यादव और उसके साथियों से जान बचाया। मामले में समाचार लिखे जाने तक सिगरा थाने पर मौजूद घायल पीड़ित द्वारा तहरीर प्रदान करने की प्रक्रिया चल रही है। मामले में मिली मौखिक सूचनाओं के आधार पर ही फिलहाल पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दिया है। घायल युवक के पुरे चेहरे पर सुजन है और सर पर भी पीड़ित द्वारा चोट बताया जा रहा है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…