मो0 कुमेल
डेस्क: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन पर 10 फ़ीसदी टैरिफ़ लगाने के आदेश पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। इस पर चीन के वाणिज्य मंत्रालय ने भी प्रतिक्रिया दी है, जिसमें इस क़दम के ख़िलाफ़ जवाबी कार्रवाई करने की बात कही गई है। चीन ने इसको विश्व व्यापार संगठन के नियमों का ‘गंभीर उल्लंघन’ बताया है।
चीन अब अमेरिका के ‘ग़लत व्यवहार’ के ख़िलाफ़ विश्व व्यापार संगठन में मुक़दमा दायर करेगा और ‘अपने अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए’ जवाबी कदम उठाएगा। इस बयान में कहा गया है, ‘चीन ने अमेरिका से ग़लत पद्धति को सुधारने की अपील करते हुए कहा है कि वो समस्या का सामना करने के लिए चीन के साथ मिलकर काम करे।’ चीन ने अमेरिका से कहा है कि वो ‘पारस्परिक लाभ, सम्मान और समानता के आधार पर मतभेदों को दूर करने और आपसी सहयोग को मज़बूत करने के लिए काम करे।’
इससे पहले, टैरिफ़ के मामले पर चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ में चीन के वाणिज्य मंत्रालय के प्रवक्ता ही यादोंग का बयान प्रकाशित किया गया था। इसमें कहा गया था कि टैरिफ़ उपाय न तो चीन या संयुक्त राज्य अमेरिका और न बाकी दुनिया के हितों के अनुकूल है। दरअसल, शनिवार को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रूथ सोशल मीडिया पर लिखा था कि टैरिफ़ लगाने का फ़ैसला अंतरराष्ट्रीय आपातकालीन आर्थिक शक्ति अधिनियम (आईईईपीए) के ज़रिए किया गया था।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…