आदिल अहमद
डेस्क: दिल्ली दंगों के अभियुक्त ताहिर हुसैन को चुनाव प्रचार के लिए सुप्रीम कोर्ट से कस्टडी परोल मिली है। लेकिन, उनका दावा है कि उन्हें चुनाव प्रचार के लिए पूरा समय नहीं मिल रहा है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, ताहिर हुसैन ने कहा, ‘सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार दिल्ली चुनाव में प्रचार के लिए मुझे 12 घंटे दिए गए थे। मगर, मुझे आठ घंटे भी नहीं मिल पा रहे थे। मैंने पुलिस प्रशासन के सामने अपनी चिंता ज़ाहिर की है।’
ताहिर हुसैन को ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में मुस्तफ़ाबाद सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है। दिल्ली के उत्तर पूर्वी हिस्से में 23 फ़रवरी से 26 फ़रवरी, 2020 के बीच दंगे हुए थे। इन दंगों में 53 लोगों की जान गई थी। दिल्ली पुलिस के मुताबिक़, मरने वालों में 40 मुसलमान और 13 हिंदू थे।
उस वक़्त ताहिर हुसैन आम आदमी पार्टी के पार्षद थे, लेकिन दंगों में नाम आने के बाद पार्टी ने उन्हें सस्पेंड कर दिया था। उन पर आईबी कर्मचारी अंकित शर्मा की हत्या समेत कई मामले दर्ज हैं। चुनावी हलफ़नामे के मुताबिक़ ताहिर के ख़िलाफ़ दिल्ली पुलिस की 10 और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की 1 एफ़आईआर दर्ज है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…