शफी उस्मानी
डेस्क: अयोध्या में 22 साल की दलित युवती की ‘हत्या’ के आरोप में 3 लोगों को गिरफ़्तार किया गया है। पुलिस ने इन गिरफ़्तार आरोपियों के नाम हरी राम कोरी, विजय साहू और दिग्विजय सिंह बताए हैं। आरोप है कि इन लोगों ने शराब के नशे में युवती की हत्या की थी। पुलिस ने बताया है कि गांव के ही एक स्कूल में हत्या करने के बाद युवती के शव को नाले में फेंक दिया गया था।
एसएसपी राज कारण ने बताया कि चार्जशीट तैयार करके आरोपियों को फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट से कठोरतम सज़ा दिलाने की कोशिश की जाएगी। एसपी सिटी के नेतृत्व गठित टीम ने अभी तक जो सबूत इक्ट्ठा किए हैं, उसके आधार पर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने आगे बताया कि सीनियर अधिकारी और फ़ॉरेंसिक की टीमें मौक़े पर पहुंची थीं। साइंटिफ़िक सबूत इकट्ठा किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक प्रथमदृष्टया घटनास्थल को देखने पर लगता है कि हत्या की घटना उस घटना स्थल पर नहीं हुई। पुलिस ने आशंका जताई कि घटना को कहीं और अंजाम देकर शव को वहां रखा गया है।
बताते चले कि अयोध्या में लापता 22 साल की दलित युवती का निर्वस्त्र शव, उसके गांव के पास एक सुनसान नहर में मिला। युवती के परिवार ने हत्या का आरोप लगाया। परिवार वालों का दावा किया कि उसकी आंखें गायब थीं और शरीर पर गहरे घाव और फ्रैक्चर थे। युवती 30 जनवरी की रात से लापता थी। दर्शन नगर स्टेशन पर इसे लेकर ख़बर दी गई। युवती की बहन ने बताया था कि रात में वो अपनी बहन के साथ सोई थी। सुबह जब वह उठी, तो उसकी बहन उसके साथ नहीं थी। हालांकि, पुलिस ने ‘आंखें गायब होने और शरीर पर गहरे घाव और फ्रैक्चर होने’ की बात पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…