शफी उस्मानी
डेस्क: उत्तराखंड हाई कोर्ट ने यूनिफॉर्म सिविल कोड से प्रभावित लोगों को बड़ी राहत दी है। युसीसी के तहत की जाने वाले कार्रवाई से असंतुष्ट लोग कोर्ट का दरवाजा खटखटा सकते हैं। बताते चले कि उत्तराखंड ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है। लाइव लॉ की रिपोर्ट के मुताबिक, हाई कोर्ट ने यह आदेश युसीसी लागू करने के विरोध में दायर की गई याचिकाओं पर सुनवाई के दौरान दिया।
हाई कोर्ट का ये आदेश युसीसी के मिसयूज के खिलाफ उत्तराखंड सरकार की सख्त चेतावनी जारी करने के बाद आया है। 13 फरवरी को उत्तराखंड सरकार ने एक आधिकारिक बयान जारी कर युसीसी के खिलाफ पुलिस में झूठी शिकायत दर्ज कराने वालों पर जुर्माना लगाने का एलान किया था। जुर्माने को लैंड रेवेन्यू के तौर पर वसूला जाएगा। उत्तराखंड सरकार ने इसके दुरुपयोग को रोकने के लिए एक स्ट्रक्चर्ड पेनल्टी सिस्टम बनाया है। युसीसी के चैप्टर 6, नियम 20 (उपधारा 02) के तहत झूठी शिकायत करने वालों को पहली गलती के लिए चेतावनी दी जाएगी। फिर वे दोबारा ऐसी गलती करते हैं तो उन पर 5 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। और तीसरी गलती पर जुर्माने की राशि बढ़कर दस हजार हो जाएगी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…