Crime

सरकारी कालेज में पढने वाले दलित छात्र द्वारा बुलेट चलाने पर सवर्ण युवको ने किया पिटाई

फारुख हुसैन

डेस्क: दक्षिणी तमिलनाडु के शिवगंगा जिले के एक सरकारी कॉलेज में पढ़ने वाले 20 वर्षीय दलित युवक पर बुधवार (12 फरवरी) को मोटरसाइकिल चलाने पर तीन सवर्ण हिंदुओं ने हमला कर दिया, जिसमें पीड़ित को कई चोटें आईं। द हिंदू की रिपोर्ट के मुताबिक, गुरुवार (13 फरवरी) को तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया और मनमदुरै एसआईपीसीओटी पुलिस ने पीड़ित की मां चेल्लम्मल की शिकायत के आधार पर हत्या के प्रयास और एससी/एसटी (अत्याचार निवारण) अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामले दर्ज किए।

प्रारंभिक जांच से पता चला है कि मनमदुरै के पास मेलापीडावूर के निवासी और राजा दुरईसिंगम गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड साइंस में गणित के तीसरे वर्ष के छात्र अय्यासामी शाम 6 बजे के आसपास अपनी बाइक से घर लौट रहे थे, जब तीन लोगों – विनोद कुमार (21), आदिस्वरन (22) और वल्लारसु (21) ने उन्हें रोका और उनके आगे बाइक चलाने के लिए उनसे पूछताछ की। उनके बीच बहस हुई और हमलावरों में से एक ने एक ‘वाल’ (तलवार के आकार का हथियार) निकाला और अय्यासामी पर हमला किया, जिसमें उनके हाथों पर कई चोटें आईं।

घबराए हुए अय्यासामी घटनास्थल से भागकर अपने घर चले गए। उनकी मां उन्हें अस्पताल ले गईं। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें 108 आपातकालीन एंबुलेंस सेवा में शिवगंगा सरकारी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। इसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें मदुरै के सरकारी राजाजी अस्पताल में रेफर कर दिया। पुलिस ने बताया कि तीनों लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। न्यू इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, परिवार के सदस्यों द्वारा अय्यासामी को अस्पताल ले जाने के बाद कथित उच्च जाति के हिंदुओं ने दलित परिवार के घर में तोड़फोड़ की।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts