सबा अंसारी
डेस्क: चीन ने टैरिफ़ के सवाल पर अमेरिका के ख़िलाफ़ ज़वाबी कार्रवाई की है। अमेरिका ने चीन के ख़िलाफ़ दस फ़ीसदी का टैरिफ लगाने का एलान किया। इसके बाद चीन ने पलटवार करते हुए अमेरिका के ख़िलाफ़ टैरिफ़ लगा दिया। चीन ने कहा है कि वो अमेरिका के इस कदम के ख़िलाफ़ डब्ल्यूटीओ में शिकायत भी दर्ज कराने जा रहा है। उसने कहा है कि अमेरिका का कदम डब्ल्यूटीओ के नियमों के ख़िलाफ़ है।
अमेरिकी कंपनी कैलविन क्लिन और दूसरे ब्रांडों की होल्डिंग कंपनी को गैर भरोसमंद कंपनियों की सूची में डाल दिया गया है। अमेरिकी बायोटेक्नोलॉजी कंपनी इल्यूमिना को भी इस लिस्ट में डाला गया है। ट्रंप ने मंगलवार से चीन से आयातित उत्पादों पर भी दस फ़ीसदी टैरिफ़ लगाने का एलान किया था और ये माना जा रहा है कि इस योजना में कोई बदलाव नहीं होगा।
चीन के ख़िलाफ़ दस फ़ीसदी टैरिफ़ मंगलवार सुबह भारतीय समयानुसार 10।31 बजे से लागू हो गया है। इसी बीच व्हाइट हाउस के एक प्रवक्ता ने कहा कि ट्रंप की इस सप्ताह के अंत तक चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से बातचीत करने की कोई योजना नहीं है। ट्रंप ने चेतावनी दी कि वह बीजिंग पर टैरिफ और बढ़ा सकते हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…