अनिल कुमार
पटना: बिहार के मुजफ़्फ़रपुर ज़िले में हिंसक भीड़ ने एक पुलिस स्टेशन में तोड़फोड़ की है। न्यूज़ एजेंसी पीटीआई के मुकाबिक़ हिरासत में हुई एक व्यक्ति की मौत के बाद आक्रोषित भीड़ ने हमला किया। ज़िला पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के मुताबिक़, घटना के बाद कांटी थाने के एसएचओ और दो अन्य अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है।
मुजफ़्फ़रपुर के एसएसपी सुशील कुमार ने कहा, ‘सीसीटीवी के फुटेज देखने से पहली बार में यही लगता है कि शिवम ने खुद फांसी लगाकर आत्महत्या की है। जांच में हमने यह पाया है कि पहरा देने वाले पदाधिकारी, कॉन्सटेबल और थानाध्यक्ष की लापरवाही प्रथम दृष्टि में प्रतीत हो रही है, जिस पर तीनों को निलंबित कर दिया गया है।’
उन्होंने कहा कि ‘सुप्रीम कोर्ट और राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) की ओर से जारी दिशानिर्देशों के मुताबिक़ जांच की जा रही है।’ फिलहाल मौके पर शांति व्यवस्था कायम है। पुलिस बल की उपस्थिति है। शव के पोस्टमार्टम की प्रक्रिया चल रही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…