सबा अंसारी
डेस्क: अमेरिका में बिना वैध दस्तावेज़ के रह रहे भारतीय प्रवासियों को वापस भारत भेजे जाने पर विपक्ष ने भारत सरकार पर निशाना साधा है। इस पर तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सांसद कल्याण बनर्जी ने न्यूज़ एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा, ‘आम तौर पर हम विदेशी मामलों पर बात नहीं करते लेकिन जिस तरह से उन्हें हथकड़ी लगाकर देश निकाला दिया गया वह स्वीकार्य नहीं है। यह मानवाधिकारों का घोर उल्लंघन है। मेरा मानना है कि इस मुद्दे पर भारत सरकार को उच्च असहमति व्यक्त करनी चाहिए।’
उन्होने कहा कि ‘एक तरफ मोदी जी कहते हैं को ट्रंप उनके अज़ीज़ दोस्त हैं और दूसरी तरफ़ इस तरह से वह हमारे भारतीय को भेजते हैं।’ अमेरिकी सेना का एक विमान अमेरिका में बिना दस्तावेज़ों के रह रहे भारतीयों को लेकर बुधवार को अमृतसर के श्री गुरु रामदास अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरा था। डोनाल्ड ट्रंप के दूसरी बार सत्ता संभालने के बाद से ये अमेरिका में रह रहे भारतीयों का पहला निर्वासन है।
इस बीच अमेरिका के बॉर्डर पेट्रोल के प्रमुख चीफ़ माइकल डब्ल्यू बैंक्स ने भारतीय आप्रवासियों के निर्वासन को लेकर एक ट्वीट किया है और कुछ वीडियो फ़ुटेज भी साझा किए हैं, जिसमें साफ़ दिखता है कि आप्रवासियों के हाथों में हथकड़ी और पैरों में बेड़ी लगी हुई है। ट्वीट में उन्होंने लिखा है, ‘यूएसबीपी और सहयोगियों ने सफ़लतापूर्वक अवैध एलियंस को भारत भेजा, जो सैन्य ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करते हुए अब तक की सबसे सुदूर की निर्वासन उड़ान है।’
उन्होंने कहा कि ‘यह मिशन आव्रजन क़ानूनों को लागू करने और तेसी से निर्वासन सुनिश्चित करने की हमारी प्रतिबद्धता को दिखाता है। अगर आप अवैध रूप से सीमा पार करेंगे, तो आपको वापस भेज दिया जाएगा।’ इंडियन एक्सप्रेस ने भी वापस पहुंचे भारतीयों के हवाले से कहा है कि उन्हें पूरे चालीस घंटे तक हथकड़ियों और बेड़ियों में रहना पड़ा था।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…