आदिल अहमद
डेस्क: समाजवादी पार्टी के नेता रामगोपाल यादव ने यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार को निर्दयी कहा है। उन्होंने संसद में कामकाज शुरू होने से पहले समाचार एजेंसी पीटीआई से बातचीत के दौरान कुंभ में भगदड़ पर योगी आदित्यनाथ सरकार को घेरा।
रामगोपाल यादव ने कहा, ‘जब खड़गे साहब (कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे) ने कहा कि कुंभ में हजारों लोग मारे गए तो उन्होंने कहा कि प्रमाण दीजिए। ये लोग कह रहे हैं कि कुंभ में 40 करोड़ लोगों ने स्नान किया, इसका कौन प्रमाण देगा। इलाहाबाद और सटे चार जिलों के लोग यहां आ जाएं तो ये लोग बिठा नहीं पाएंगे। योगी सरकार झूठे दावे पेश करती है।’
विपक्षी दलों ने संसद में कुंभ में भगदड़ को लेकर चर्चा की मांग की है। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने राज्यसभा में नोटिस देकर कुंभ में भगदड़ पर चर्चा की मांग की। कुंभ में पिछले सप्ताह भगदड़ मच गई थी। उत्तर प्रदेश सरकार ने कहा था कि भगदड़ में 30 लोगों की मौत हुई है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…