Varanasi

वाराणसी: दालमंडी के दबंगों की आदमपुर स्थित कोयला बाज़ार में गजब दबंगई, एक अकेले युवक को 10-12 ने मिल कर किया बेरहमी से पिटाई, घायल गंभीर अवस्था में ट्रामा सेंटर में भर्ती

तारिक आज़मी

वाराणसी: कहा जाता है कि रस्सी जल जाती है, मगर ऐठन नहीं जाती है। ऐसा ही कुछ दालमंडी के साथ है। रस्सियाँ तो जल चुकी है। कारोबार ठप पड़ने लगा है। घर के बाहर बहता हुआ पनारा साफ़ करवा सकने की पकड़ नहीं रखते है। मगर गुंडागर्दी ऐसा लगता है जैसे उनका दालमंडी सिद्ध अधिकार हो। शायद ऐसे लोगो के लिए ही कहावत है कि ‘तन पर नहीं लत्ता, गुंडई का शौक है अलबत्ता।’

घायल पीड़ित

ऐसे ही हाल है दालमंडी स्थित शाल्फिया बिल्डिंग के पास के मूल निवासी निसारु कूलर की बेटो की। कारोबार मंडी की मार सह रहा है। अभी सीज़न ‘खिचड़ी’ का किया बिता और थोडा बहुत पैसा किया कमाया, चमकान, धमकान अपने शबाब पर है। निसारु मिया के बेटो शमशाद, इरशाद, अहमद और नौशाद ने अपने साथ चंद अज्ञात युवको को लेकर आज आदमपुर थाना क्षेत्र स्थित कोयला बाज़ार में डॉ शौकत मेमोरियल स्कूल के पास एक युवक को बेरहमी से मारपीट कर घायल कर दिया है। दबंगई इतनी शबाब पर कि दिन दहाड़े एक युवक पर कथित रूप से हाथो में प्लास और रॉड लेकर लगभग 10 लोगो ने मिल कर मारा और फरार हो गए।

घटना के सम्बन्ध में मिली जानकारी के अनुसार पिछले कुछ समय से निसारु ने एक मकान ओमकारलेश्वर में खरीदा है। वही बगल में रहने वाले तौफीक आलम के परिवार से विगत लगभग 6 माह पहले आपसी कहासुनी किसी बात को लेकर हुई थी, जिसको आसपास के लोगो ने समझा बुझा कर खत्म करवा दिया था। मगर बताया जाता है कि निसारु के लडको ने इसको बतौर अपनी कथित इज्ज़त और अपनी दबंगई चमकाने के नाम पर रंजिश के तौर पर ले रखा था। जिसको अन्दर ही अन्दर पाल कर वह बैठे थे।

घटना कारित कर भागते समय एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हुवे तीन हमलावर

आज मंगलवार की दोपहर लगभग 12 बजे के करीब तौफीक आलम अपने दूकान जाने के लिए घर से निकला था। इस दरमियाना बताया जाता है कि घटना स्थल पर पहले से ही घटना स्थल पर घात लगाये बैठे निसारु के बेटो नौशाद, इरशाद, अहमद और शमशाद अपने अज्ञात साथियों के साथ तौफीक आलम पर हमलावर हो गए। प्रत्यक्षदर्शियो ने हमको बताया कि हाथो में प्लास, सड़सी जैसे औजारों से लैस हमलावरों ने ताबड़तोड़ तौफीक आलम पर हमला कर दिया। इस हमले में तौफीक आलम बुरी तरह घायल हो गया। मौके पर मौजूद इलाके के लोगो ने किसी प्रकार इनसे तौफीक को बचाया, मगर तब तक तौफीक गंभीर रूप से घायल हो चूका था।

घटना को अंजाम देने के बाद यह समस्त हमलावर ‘बहादुर’ जो एक अकेले व्यक्ति को 8-10 की ताय्दात में मारे थे, शातिराना तरीके से अपनी बाइक से विभिन्न मार्गो से होते हुवे भाग गए। ऐसे एक मार्ग पर लगे सीसीटीवी फुटेज में भागते हुवे हमलावरो की तस्वीरे कैद हो गई है। मोहल्ले वासियों ने घटना के सम्बन्ध में पुलिस को जानाकरी प्रदान किया। जिसके बाद पुलिस ने घायल को अस्पताल इलाज हेतु भेजा, जहा घायल तौफीक को 12 टाँके लगने की पुष्टि मंडलीय चिकित्सालय के चिकित्सको ने हमसे करते हुवे कहा है कि घायल को हेड इंजरी गंभीर रूप से होने के कारण ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है।

वही मामले की शिकायत मिलने पर पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर चार नामज़द क्रमशः शमशाद, इरशाद, नौशाद और अहमद सहित कई अज्ञात के विरुद्ध गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर तफ्तीश और आरोपी की धर पकड़ का सिलसिला शुरू कर दिया है। मिल रही जानकारी के अनुसार समस्त हमलावर फरार है और पुलिस उनकी तलाश में दबिश दे रही है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts