फारुख हुसैन
डेस्क: राजस्थान विधानसभा में शुक्रवार को हंगामा हुआ। इसकी वजह भाजपा सरकार में मंत्री अविनाश गहलोत द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को ‘दादी’ कहना था। इस बात पर विपक्ष ने विरोध जताया और हंगामा किया। इसके बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह समेत छह विधायकों को निलंबित कर दिया गया। विपक्षी विधायकों ने ‘दादी’ को असंसदीय शब्द बताते हुए सदन की कार्यवाही से हटाने की मांग की थी। लेकिन, विधानसभा अध्यक्ष ने इससे इनकार कर दिया।
दरअसल प्रश्नकाल के दौरान एक सवाल का जवाब देते हुए सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत ने कहा था, ‘2023-2024 बजट में या पहले बजटों में हर बार आपकी दादी के नाम पर योजनाएं रखी गईं।’ इस पर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने विरोध दर्ज किया, जिसके बाद विवाद खड़ा हो गया। विवाद बढ़ने के बाद मंत्री अविनाश गहलोत का बयान भी सामने आया। उन्होंने कहा, “टीकाराम जूली ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इंदिरा गांधी को दादी माना है। अब आपत्ति क्यों? हम महात्मा गांधी को राष्ट्रपिता नहीं मानते क्या? उनके ही शब्द मैंने कहे हैं, फिर किस बात की माफ़ी मांगू?’
वहीं, सरकार में मंत्री जोगाराम पटेल ने कहा, ‘दादी असंसदीय शब्द नहीं, बल्कि सम्मानसूचक शब्द है।’ विवाद बढ़ने के बाद से ही विधानसभा में कांग्रेस विधायक धरने पर बैठे हैं। शनिवार को सभी ज़िलों में कांग्रेस पार्टी भाजपा सरकार में मंत्री अविनाश गहलोत के ख़िलाफ़ प्रदर्शन करेगी। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा, ‘जिस प्रकार से दिल्ली की संसद में भाजपा तानाशाही कर रही है, उसी पैटर्न पर राजस्थान में भजनलाल सरकार उतर आई है। देश के लिए शहीद होने वाली सम्मानित नेता श्रीमती इंदिरा गांधी पर मंत्री अविनाश गहलोत द्वारा स्तरहीन अशोभनीय टिप्पणी की जाती है, लेकिन सस्पेंड हमारे विधायकों को किया गया है यह दिखाता है कि भाजपा केवल तानाशाहीपूर्ण रवैये से काम करना चाहती है।’
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…