तारिक खान
डेस्क: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत में ‘वोटर टर्नआउट’ बढ़ाने के लिए 2.10 करोड़ डॉलर की कथित फंडिंग के मामले पर दिए गए नए बयान पर कांग्रेस ने मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा है। कांग्रेस नेता पवन खेडा ने कहा है कि वोटर टर्न ओवर पर ट्रंप द्वारा दिए गए बयान पर चारो तरफ चुप्पी है।
उन्होंने कहा कि ‘हम जो बार-बार बोलते हैं कि शाम को पांच बजे वोटिंग बंद होनी चाहिए। पांच से छह बजे के बीच में महाराष्ट्र में जो दस से 12 फ़ीसदी वोटिंग बढ़ जाती है तो क्या टर्नआउट इसी पैसे से बढ़ रहा है। हम ये जानना चाहते हैं।’ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि मेरे मित्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारत में ‘वोटर टर्नआउट’ के लिए 21 मिलियन डॉलर दिए जा रहे हैं।
इस पूरे मामले पर शुक्रवार को भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि अमेरिकी प्रशासन की ओर से भारत में चुनावी फंडिंग के बारे में दी गई जानकारी से देश के आंतरिक मामलों में विदेशी हस्तक्षेप को लेकर गंभीर चिंता पैदा हुई है। ये विवाद टेस्ला स्पेसएक्स के मालिक एलन मस्क के नेतृत्व में सरकारी खर्चों में कटौती के लिए बने डिपार्टमेंट ऑफ गवर्नमेंट एफिशिएंसी यानी (डीओजीई) के फैसले से जुड़ा है। डोनाल्ड ट्रंप ने यूएसएड को बंद करके उसे विदेश मंत्रालय में शामिल करने का घोषणा की थी।
इसने फंडिंग से कटौती के जो फ़ैसले लिए उसमें “कंसोर्टियम फॉर इलेक्शन एंड पॉलिटिकल प्रोसेस स्ट्रेंथनिंग” यानी दुनिया भर में चुनाव और वोटिंग के जरिये लोकतंत्र को मजबूत करने का प्रोजेक्ट भी शामिल था। इस प्रोग्राम को मिलने वाले फंड में से 486 मिलियन डॉलर की कटौती कर दी गई। कहा जा रहा है कि इसी फंडिंग में से 2.10 करोड़ डॉलर भारत के हिस्से का था।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…