आफताब फारुकी
डेस्क: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के एअर इंडिया के विमान में ‘टूटी और धंसी सीट’ देने के मामले पर कांग्रेस ने केंद्र की भाजपा सरकार पर तंज़ कसते हुवे कहा है कि मोदी सरकार ने हर एक सेक्टर का भट्टा बैठा दिया है।
कांग्रेस ने कहा कि ‘लेकिन हालात सुधरने वाले नहीं हैं, क्योंकि कोई भी सिस्टम ऊपर से ठीक होता है। ऊपर तो ‘सब चंगा सी’ का ढोल पीटने से ही फुर्सत नहीं। लोग परेशानी झेलते हैं।’ इससे पहले शिवराज सिंह ने कहा था, ‘मैंने एअर इंडिया की फ्लाइट एआई 436 में टिकट करवाया था। मुझे सीट क्रमांक 8-सी आवंटित हुई। मैं जाकर सीट पर बैठा। सीट टूटी और अंदर धंसी हुई थी, बैठना तकलीफ़दायक था।’ उन्होंने साथ ही कहा कि यात्रियों से पूरा पैसा वसूलने के बाद उन्हें ख़राब और कष्टदायक सीट पर बैठाना अनैतिक है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…