आफताब फारुकी
डेस्क: होली के दिन चंडीगढ़ के सेक्टर-25 में एक युवक की इसलिए हत्या कर दी गई क्योंकि वो अपने ऊपर अंडे फेंकने से मना कर रहा था। मृतक अंकित होली खेलकर सेक्टर-25 स्थित अपने घर लौट आया। जब वो नहाने गया तो कुछ युवक छत से उसके बाथरूम के ऊपर अंडे फेंकने लगे। अंकित ने ऐसा करने से मना किया तो आरोपी भड़क गए और उन्होंने अंकित पर चाकू से वार किया।
पुलिस ने बताया कि सेक्टर-25 निवासी सौरव की शिकायत पर कुणाल, मणि और मोडू के खिलाफ ऍफ़आईआर दर्ज की गई है। इन लोगों ने सौरव और उसके दोस्त अंकित उर्फ काका पर चाकू से हमला किया था। हमले के दौरान कुणाल ने अंकित पर चाकू से वार किया। इस मामले में अंकित के परिजनों ने पुलिस पर आरोपियों के खिलाफ एक्शन ना लेने और ढिलाई बरतने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। परिजनों ने मांग की है कि इस मामले में जो भी आरोपी हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…