आदिल अहमद
डेस्क: बीती 10 मार्च को एक लोकल यूट्यूब न्यूज चैनल पर एक किसान का वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो में वह तेलुगु में गालियों का इस्तेमाल करते हुए रेवंत रेड्डी के परिवार और कांग्रेस नेताओं की पिटाई की धमकी दे रहा था। 12 मार्च को चैनल चलाने वाली दो महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया। सीएम ने आरोप लगाया कि यह वीडियो बीआरएस कार्यालय में ही शूट हुआ। सीएम ने कहा कि बीआरएस ने अपने कार्यालय में पेड आर्टिस्ट बुलाए, वीडियो रिकॉर्ड किया और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। सीएम ने आगे कहा कि अब पुलिस केस दर्ज होने पर उन्हें परेशानी हो रही है।
इस दौरान सीएम रेड्डी ने कहा, ‘यह मत सोचिए कि मैं चुप हूं। मैं मुख्यमंत्री हूं। मैं आपको नंगा कर दूंगा और आपको पीटूंगा। ऐसे लाखों लोग हैं जो मेरे कहने पर आपको पीटने के लिए सड़कों पर उतर आएंगे। मैं अपने पद के कारण सहनशील बना हुआ हूं। मैं जो भी करूंगा, कानून के दायरे में रहकर करूंगा।’ सीएम ने कहा कि वह सार्वजनिक जीवन में हैं और हर तरह की आलोचना के लिए तैयार हैं। लेकिन उनके परिवार के सदस्यों को क्यों निशाना बनाया जा रहा है? रेवंत रेड्डी ने घोषणा की है कि पत्रकारिता की आड़ में सोशल मीडिया पर अपमानजनक सामग्री फैलाने पर वह चुप नहीं रहेंगे।
उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि पत्रकार कौन है, इसे परिभाषित किया जाए। मीडिया संगठनों, I&PR और एजेंसियों को पत्रकारों की सूची बनाकर सरकार को देनी चाहिए। इस मामले में केवल रजिस्टर्ड पत्रकारों को छूट दी जा सकती है। बाकी ऐसा करने वालों को अपराधी माना जाएगा। उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। रेवंत रेड्डी के इस बयान पर भारत राष्ट्र समिति के विधायकों ने विधानसभा से वॉकआउट कर दिया। सीएम ने बीआरएस पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि अपमानजनक पोस्ट के पीछे वही हैं। उन्होंने कहा, ‘बीआरएस इन गिरफ्तारियों की निंदा कर रही है। मैं धैर्य रखता रहा, लेकिन जब मेरे परिवार की महिलाओं के खिलाफ गंदी भाषा का इस्तेमाल हुआ। तो कब तक चुप रहूंगा?’ सीएम ने कहा कि क्या BRS नेता तब भी चुप रहते, जब उनकी मां, बहन या पत्नी के बारे में ऐसे शब्द कहे जाएंगे?
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…