आदिल अहमद
डेस्क: चीन ने अपने रक्षा बजट में सात फ़ीसदी से अधिक की बढ़ोतरी का समर्थन किया है और कहा है कि ‘ये सीमित और वाजिब’ है। चीनी सेना के प्रवक्ता वू चियान ने रविवार को इसके पक्ष में बयान देते हुए कहा है कि दुनिया शांतिपूर्ण जगह नहीं है। चीन बीते कई दशकों से अपनी रक्षा क्षमता बढ़ाने की कोशिश कर रहा है और अर्थव्यवस्था के विस्तार से मिले धन का इस्तेमाल इसके लिए कर रहा है।
माना जा रहा है कि इस साल चीन का रक्षा बजट उसकी अर्थव्यवस्था के विकास से अधिक होगा। चीन के प्रवक्ता वू चियान ने कहा कि चीन की एक प्राथमिकता ताइवान को फिर से उसके साथ मिलाना है। चीन ताइवान को अपना हिस्सा मानता है जिसे कभी न कभी चीन का हिस्सा बनना ही है। उन्होंने कहा कि ‘ताइवान की आज़ादी का समर्थन करने वाले अलगाववादी जितना सक्रिय होंगे, उनके गले के आसपास शिकंजा उतना कसता जाएगा और उनके सिर पर लटक रही तलवार उतनी तेज़ होती जाएगी।’
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…