Crime

दिल्ली पुलिस ने सट्टेबाजी के गैंग का खुलासा करते हुवे गिरोह के सरगना सहित 11 को किया गिरफ्तार

आफताब फारुकी

डेस्क: दिल्ली पुलिस ने सट्टेबाजी गैंग का भंडाफोड़ करते हुवे गिरोह के सरगना सहित कुल 11 लोगो को गिरफ्तार किया है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से 83,000 रुपये नगद, नोटपैड, सट्टा पर्ची और फ्लेक्स बोर्ड बरामद किया है। पूछताछ में गिरोह के सरगना 55 वर्षीय अशोक गुलाटी उर्फ काले को ने बताया कि वह पहले किराने की दुकान चलाता था, लेकिन नुकसान होने के बाद उसने अवैध तरीके से कमाई करने सट्टेबाजी शुरू कर दी।

गिरफ़्तारी के सम्बन्ध में मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके में अवैध सट्टेबाजी रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने गिरोह के सरगना सहित 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। सरगना अशोक गुलाटी बेटे के साथ मिलकर दो अलग-अलग ठिकानों से सट्टेबाजी का अवैध धंधा चला रहा था। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, यह गिरोह अलग-अलग खेलों और नंबरों पर सट्टा लगवाता था। अशोक कुमार खुद ही पूरे रैकेट को संचालित करता था और किसी बिचौलिए की मदद नहीं लेता था।

डीसीपी ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी की अशोक उर्फ काले गोविंदपुरी में सट्टेबाजी का धंधा चला रहा है। इसके बाद इंटरस्टेट सेल की टीम ने रैकेट का खुलासा करने की योजना बनाई। पुलिस की टीम ने 4 मार्च की रात दो ठिकानों पर छापेमारी की। तलाशी के दौरान मौके से 11 लोगों को गिरफ्तार किया, जिसमें गिरोह का सरगना अशोक गुलाटी भी बेटे संजू के साथ पकड़ा गया। जानकारी के अनुसार अवैध धंधे में गुलाटी पहले भी दो बार पकड़ा जा चुका है। इस धंधे में बेटा संजू और भतीजा रोहित गुलाटी सट्टेबाजी में अशोक उर्फ काले का साथ दे रहा थे। फिलहाल  पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts