मो0 कुमेल
डेस्क: देहुली हत्याकांड में आज 4 दशक से ज्यादा के इंतजार के बाद दोषियों को सज़ा सुनाई गई। यूपी के मैनपुरी कोर्ट के विशेष न्यायाधीश ने मंगलवार को कप्तान सिंह, राम पाल और राम सेवक को दोषी करार देते हुए फांसी की सजा और 50 हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई। तीनों को 12 मार्च को दोषी करार दिया गया। जिसके बाद कल मंगलवार को एडीजे कोर्ट ने सजा का एलान किया।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक स्थानीय लैइक सिंह की तहरीर पर इस हत्याकांड का मुकदमा दर्ज हुआ। पुलिस ने हत्याकांड में शामिल 17 डकैतों को चार्जशीट में आरोपी बनाया। लेकिन केस की सुनवाई पूरी होने में इतनी देर हो गई कि 17 में से 13 आरोपियों की मौत हो गई। इस मामले में एक आरोपी अभी भी फरार है।
देहुली में हुए इस सामूहिक नरसंहार से तब की केंद्र और प्रदेश सरकार में हलचल मच गई थी। तब देश की प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी, गृहमंत्री बीपी सिंह, मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी को देहुली का दौरा करना पड़ा। इसके अलावा विपक्ष के नेता अटल बिहारी वाजपेई भी पीड़ितों का दर्द बांटने देहुली गांव पहुंचे थे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…