ईदुल अमीन
डेस्क: मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र स्थित इंद्रानगर में कथित तौर पर विवाहिता ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर मर्चेंट नेवी में तैनात पति की हत्या कर दी। इसके बाद शव को एक ड्रम में डालकर उसमें सीमेंट का घोल भर दिया। बदबू फैलने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने ड्रिल मशीन से ड्रम को तोड़कर शव को बाहर निकालने का प्रयास किया। जब नहीं तोड़ पाई तब ड्रम को थाने लेकर गई। पुलिस ने मामले में आरोपी पत्नी और उसके बॉयफ्रेंड को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
मुस्कान के साथ युवक को देखकर राहुल को शक हुआ। उसका कहना है कि पूछताछ करने पर मुस्कान संतोषजनक जवाब नहीं दे सकी। इसके बाद राहुल कमरे में गया। वहां उसे तेज़ बदबू महसूस हुई। उसने शोर मचाकर मुस्कान और युवक को पकड़ लिया। आवाज सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे की तलाशी ली। इस दौरान एक बड़ा प्लास्टिक का ड्रम मिला, जो पूरी तरह सीमेंट से भरा था। पुलिस ने ड्रिल मशीन से ड्रम को तोड़ने की कोशिश की। लेकिन लाश को निकालना संभव नहीं हो पाया। दो घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ड्रम को ब्रह्मपुरी थाने ले गई।
मामले को लेकर एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि मंगलवार देर शाम ब्रह्मपुरी पुलिस को इंद्रा नगर इलाके में एक व्यक्ति की हत्या की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पूछताछ में पता चला कि मृतक सौरभ राजपूत मर्चेंट नेवी में कार्यरत थे। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने कबूल किया कि 4 मार्च को साहिल ने मुस्कान के साथ मिलकर सौरभ की चाकू मारकर हत्या कर दी थी। हत्या के बाद शव के टुकड़े किए गए।
उन्होंने बताया कि उन्हें एक प्लास्टिक ड्रम में डालकर सीमेंट से भर दिया, ताकि किसी को शक न हो। पुलिस ने ड्रम से शव को बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। मुस्कान और साहिल पुलिस की गिरफ्त में हैं। मृतक के परिजनों की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले में अग्रिम विधिक कार्यवाही कर रही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…