Categories: UP

एक होटल में मिली विदेशी महिला की लाश, पुलिस को तलाश है कथित सतनाम सिंह की

आफताब फारुकी

डेस्क: लखनऊ में एक होटल में विदेशी महिला की लाश मिली है। घटना के बाद होटल स्टाफ और इलाके में हड़कंप मच गया। जिसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। वहीं पुलिस मामले में सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। साथ ही महिला से जुड़े एक युवक की भी तलाश की जा रही है।

मामला विभूतिखंड इलाके में स्थित ओयो होटल का है। जहां कमरा नंबर 109 में उज्बेकिस्तान की महिला की लाश मिली है। जानकारी के अनुसार, महिला 2 मार्च से होटल में रह रही थी। जिसके साथ सतनाम सिंह नाम का युवक भी रह रहा था। हालांकि, वह होटल से चला गया था। जिसके बाद महिला अकेले होटल में रह रही थी।

मंगलवार को जब महिला के रूम का दरवाजा होटल स्टाफ ने खोलकर देखा तो वह मृत अवस्था में पड़ी थी। जिसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो महिला की पहचान Egamberdieva Zebo Khidirobna निवासी उज्बेकिस्तान के रूप में हुई। पुलिस ने महिला की लाश का पंचनामा कर पीएम के लिए भेज दिया है। पीएम रिपोर्ट के आने के बाद ही मौत की असल वजह का पता चल सकेगा। वहीं पुलिस सभी एंगल से मामले की जांच में जुट गई है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts