एक होटल में मिली विदेशी महिला की लाश, पुलिस को तलाश है कथित सतनाम सिंह की

आफताब फारुकी
डेस्क: लखनऊ में एक होटल में विदेशी महिला की लाश मिली है। घटना के बाद होटल स्टाफ और इलाके में हड़कंप मच गया। जिसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। वहीं पुलिस मामले में सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। साथ ही महिला से जुड़े एक युवक की भी तलाश की जा रही है।

मंगलवार को जब महिला के रूम का दरवाजा होटल स्टाफ ने खोलकर देखा तो वह मृत अवस्था में पड़ी थी। जिसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो महिला की पहचान Egamberdieva Zebo Khidirobna निवासी उज्बेकिस्तान के रूप में हुई। पुलिस ने महिला की लाश का पंचनामा कर पीएम के लिए भेज दिया है। पीएम रिपोर्ट के आने के बाद ही मौत की असल वजह का पता चल सकेगा। वहीं पुलिस सभी एंगल से मामले की जांच में जुट गई है।











