Bihar

झारखंड: घात लगाये बैठे हमलावरों ने एनटीपीसी के डीजीएम की सरेराह किया गोली मार कर हत्या

अनिल कुमार

पटना: झारखंड के हजारीबाग जिले में एनटीपीसी के डीजीएम कुमार गौरव की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। जानकारी के मुताबिक, हमलावर पहले से ही घात लगाकर बैठे हुए थे। मौका पाकर उन्होंने वारदात को अंजाम दिया और घटनास्थल से फरार हो गए। कुमार गौरव को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। यह घटना हजारीबाग जिले के कटकमदाग थाना क्षेत्र के फतहा इलाके में घटित हुई।

आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक, शनिवार, 8 मार्च की सुबह करीब साढ़े नौ बजे एनटीपीसी के डीजीएम कुमार गौरव अपने ऑफिस जा रहे थे। रास्ते में घात लगाए बैठे हमलावरों ने उनपर फायरिंग कर दी और मौके से फरार हो गए। बताया जा रहा है कि हमले के वक्त बाइक पर तीन लोग सवार थे। गोली कुमार गौरव की पीठ में लगी। इसके बाद उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। कुमार गौरव एनटीपीसी के केरेडारी स्थित ऑफिस में तैनात थे और डिस्पैच डिपार्टमेंट के डीजीएम थे।

इस घटना के बाद से एनटीपीसी के अधिकारियों और कर्मियों में दहशत फैल गई है। हजारीबाग के एसपी अरविंद कुमार ने बताया कि अपराधियों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है। इस घटना को लेकर एनटीपीसी एसोसिएशन के अध्यक्ष ने कहा कि इस दुख की घड़ी में पूरा एनटीपीसी कुमार गौरव के परिवार के साथ खड़ा है। उन्होंने कहा, बताया जा रहा है कि इस इलाके में ही करीब दो साल पहले रीत्विक कंपनी के मैनेजर को भी बदमाशों ने गोली मार दी थी। इस घटना के बाद एनटीपीसी के अधिकारियों और कर्मियों के मन में असुरक्षा का डर बैठ गया है।

pnn24.in

Recent Posts