शफी उस्मानी
डेस्क: महाराष्ट्र के मत्स्य पालन मंत्री नितेश राणे ने राज्य की सभी झटका मटन दुकानों से जुड़ा एक बड़ा एलान कर दिया है। उन्होंने सभी झटका मटन बेचने वाली दुकानों को ‘मल्हार सर्टिफिकेट’ के तहत रजिस्टर किए जाने की बात कही है। नितेश राणे ने इस बात पर भी जोर दिया कि इन दुकानों को केवल हिंदू चलाएंगे।
इंडिया टुडे की खबर के अनुसार मंत्री नितेश राणे ने ‘मल्हार सर्टिफिकेशन डॉट कॉम’ नाम से झटका मांस की सप्लाई के लिए एक ऐसा ही प्लेटफॉर्म बनाने की घोषणा की है। उन्होंने बताया कि इसे विशेष रूप से खटीक समुदाय के हिंदुओं द्वारा चलाया जाएगा। राणे ने कहा, ‘आज हमने महाराष्ट्र के हिंदू समुदाय के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। ये विचार हिंदू समुदाय के लिए लाया जा रहा है, जिसके माध्यम से हिंदुओं को झटका मटन बेचने वाली मटन दुकानों तक पहुंच मिलेगी।’
इस योजना की घोषणा करते हुए मंत्री नितेश राणे ने हिंदुओं से ये भी आग्रह किया कि वे उन दुकानों से मटन न खरीदें जिनके पास मल्हार सर्टिफिकेट नहीं है। राणे ने कहा, ‘इस मल्हार सर्टिफिकेट का अधिक से अधिक उपयोग किया जाना चाहिए और हिंदुओं को उन दुकानों से मटन नहीं खरीदना चाहिए जिसके पास मल्हार सर्टिफिकेट नहीं है। यही मैं लोगों से अपील करता हूं।’
रिपोर्ट के मुताबिक मल्हार वेबसाइट खुद को ‘झटका मटन और चिकन विक्रेताओं के लिए एक सर्टिफाइड मंच’ बताती है। वेबसाइट में ये भी बताया गया है कि यहां बकरी या भेड़ का मांस तैयार किया जाता है और इन्हें ‘हिंदू धार्मिक परंपराओं के अनुसार’ मारा जाता है। वेबसाइट पर लिखा है कि ये मांस विशेष रूप से हिंदू खटीक समुदाय के विक्रेताओं के माध्यम से उपलब्ध कराया जाता है। इसलिए, हम सभी को केवल मल्हार द्वारा सर्टिफाइड विक्रेताओं से ही मटन खरीदने का आग्रह करते हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…