तारिक खान
डेस्क: मध्य प्रदेश के गुना जिले के कैंट थाना क्षेत्र स्थिति विलोनिया गांव के पास जंगल में 25 फरवरी को अज्ञात युवक की नग्न अवस्था में मिली लाश के सम्बन्ध में पुलिस ने सनसनीखेज़ खुलासा किया है। पुलिस ने मृतक की पहचान के लिए उसके फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किए, जिसके बाद मृतक की पहचान म्याना थाना के सफा बरखेड़ा गांव के रहने वाले 35 वर्षीय आनंद जाटव के रूप में हुई।
7 मार्च को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने पिपरौदा खुर्द स्थित किराए के मकान में रह रही आरोपी महिला भारती दोहरे को गिरफ्तार कर लिया। मौके से घटना में प्रयुक्त काले रंग की स्कूटी भी जब्त की गई। पूछताछ के दौरान भारती ने पहले पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर उसने पूरा सच उगल दिया। जिस सच को सुनने के बाद पुलिस ने भी दांतों तले उंगली दबा लिया और हत्यारोपी महिला के पति की गिरफ़्तारी का प्रयास कर रही है।
आरोपी भारती दोहरे ने पुलिस को दिए अपने बयान में बताया कि मृतक आनंद जाटव उसके पति शिवराज के जेल में रहने के दौरान उससे अवैध संबंध बनाता था। जब शिवराज जेल से बाहर आया तो वह भारती और उसके बच्चों के साथ पिपरौदा खुर्द में किराए पर रहने लगे। 25 फरवरी को आनंद जाटव उनके घर पहुंचा और शराब के नशे में शिवराज के सामने ही भारती पर शारीरिक सम्बन्ध बनाने का दबाव डालने लगा। उसने कहा कि वह उसके पति के सामने ही संबंध बनाना चाहता है।
भारती ने बताया कि इससे नाराज होकर उसने और शिवराज ने आनंद को मारने की योजना बनाई। योजना बनाकर दोनों अपनी स्कूटी से आनंद को जंगल में ले गए, जहां उसे शराब पिलाई। जब आनंद ने संबंध बनाने के लिए कहा तो भारती ने उससे कपड़े उतारने को कहा। जैसे ही आनंद नग्न अवस्था में आया, भारती और शिवराज ने उसके गले में स्टॉल डालकर गला घोंट दिया। हत्या के बाद आरोपी दंपति ने आनंद के कपड़े और जूते वहीं जलाए और मौके से फरार हो गए।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…