तारिक खान
डेस्क: इसी हफ़्ते गुरुवार को तुषार गांधी केरल गए हुए थे। जहां उन्होंने आरएसएस को लेकर कहा था कि वो ‘देश की आत्मा के लिए कैंसर’ की तरह है। इस बयान के बाद समाचार एजेंसी पीटीआई ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें कुछ लोग तुषार गांधी का विरोध करते हुए दिख रहे हैं। इस वीडियो में तुषार गांधी कहते हैं, ‘मैं अपना बयान वापस नहीं लूंगा।’
इस मामले में अब बीजेपी ने प्रतिक्रिया दी है। बीजेपी नेता वी मुरलीधरन ने कहा है कि तुषार गांधी ‘प्रोपेगैंडा’ फैलाने के लिए केरल आए थे और वो कांग्रेस का टिकट पाने की कोशिश कर रहे हैं। बीजेपी नेता वी मुरलीधरन ने कहा, ‘न ही किसी ने उन पर (तुषार गांधी) हमला किया और न ही उनके साथ हाथापाई की गई। वो एक जगह जाते हैं और पूरी तरह से झूठ फैलाने की कोशिश करते हैं, तो स्वाभाविक रूप से वहां पर मौजूद लोगों ने विरोध किया। यह कोई पहले से तय विरोध नहीं था। जो लोग वहां थे उन्हें लगा कि वह जो कह रहे थे वह सच नहीं था।’
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…