मो0 कुमेल
डेस्क: कर्नाटक विधासभा में बजट पेश करते हुए मुख्यमंत्री सिद्दारमैया ने मुस्लिमों के लिए बड़ा एलान किया है। उन्होंने कहा कि सरकारी ठेकों में मुस्लिमों को 4 फीसदी आरक्षण मिलेगा। एक नई कैटेगरी ‘Category-II B’ के तहत मुस्लिमों को यह फायदा दिया जाएगा। सरकारी विभाग, कॉर्पोरेशन और संस्थान जो सामान या सर्विस खरीदते हैं, उनके सप्लायर्स में 4 फीसदी मुस्लिम होंगे।
कर्नाटक भाजपा ने मुख्यमंत्री सिद्दारमैया पर ‘हलाल बजट’ पेश करने का आरोप लगाया है। बीजेपी इस बजट को ‘तुष्टिकरण का टॉप लेवल’ करार दिया। पार्टी ने बजट की आलोचना करते हुए कहा कि इसमें मुस्लिम समुदाय को फायदा पहुंचाने वाले प्रावधानों पर ज्यादा ध्यान दिया गया है, जबकि एससी/एसटी और ओबीसी जैसे हाशिए के समुदायों की जरूरतों को नजरअंदाज़ किया गया है। भाजपा ने इसे ‘घोटाला’ करार दिया है और कांग्रेस पर राज्य के संसाधनों के साथ वोट बैंक की राजनीति करने का आरोप लगाया है।
समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, इस तरह का आरक्षण अनुसूचित जाति ‘Category-I’, अनुसूचित जनजाति ‘Category-II A’ के सप्लायर्स को दिया जाता है। अब मुस्लिम सप्लायर्स को नई श्रेणी ‘Category-II B’ के तहत आरक्षण मिलेगा। यह पॉलिसी केवल 1 करोड़ रुपये तक के सरकारी ठेकों पर लागू होगी। द हिंदू में छपी खबर के मुताबिक, कर्नाटक सीएम ने अल्पसंख्यकों के उत्थान के लिए कई बड़ी घोषणाएं की हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…