आफताब फारुकी
डेस्क: राजस्थान उच्च न्यायालय ने गुरुवार को विजयनगर नगरपालिका को पांच नाबालिग लड़कियों से जुड़े यौन उत्पीड़न मामले में आरोपियों की संपत्तियों को ढहाने से रोक दिया है। बताते चले कि विजय नगर नगरपालिका ने एक 100 साल पुरानी मस्जिद सहित पूरे मोहल्ले को ध्वस्त करने का नोटिस जारी किया था, क्योंकि पिछले महीने मुस्लिम पुरुषों के एक समूह पर नाबालिग हिंदू लड़कियों पर हमला करने का आरोप लगाया गया था।
जिसके बाद आरोपियों को राजस्थान नगर पालिका अधिनियम की धारा 194 और 245 के कथित उल्लंघन के लिए 20 फरवरी को ध्वस्तीकरण नोटिस दिया गया था। इस संबंध में शहर के राजनगर क्षेत्र में स्थित जामा मस्जिद के प्रशासन को भी एक नोटिस जारी किया गया था, जिसमें उनसे तीन दिन के भीतर मस्जिद के स्वामित्व के प्रमाण से संबंधित दस्तावेज उपलब्ध कराने को कहा गया था।
इस मामले में अभियुक्तों की ओर से पेश हुए अधिवक्ता सैयद सआदत अली ने कहा कि प्रशासन ध्वस्तीकरण पर सर्वोच्च न्यायालय के दिशानिर्देशों का पालन नहीं कर रहा है और नोटिसों के जवाब को नजरअंदाज कर रहा है। किसी भी ध्वस्तीकरण से पहले पालन की जाने वाली उचित प्रक्रिया का हवाला देते हुए कहा कि किसी भी संपत्ति को ढहाने से पहले अनिवार्य निरीक्षण और दो निर्वाचित प्रतिनिधियों का उस कार्रवाई के समर्थन में हस्ताक्षर जरूर होते हैं।
उन्होंने कहा कि इन उपायों का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि केवल अनधिकृत और गैर-समझौता योग्य निर्माणों को ही कार्रवाई के दायरे में लिया जाए। अदालत ने इस संबंध में अली को अतिरिक्त महाधिवक्ता जीएस गिल को रिट याचिका की एक प्रति देने का निर्देश दिया और प्रतिवादियों से 11 मार्च को अगली सुनवाई से पहले अपने जवाब दाखिल करने को का निर्देश दिया है। अदालत ने राजस्थान सरकार के बुल्डोज़र पर फिलहाल ब्रेक लगा दिया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…