International

पोलैंड ने कहा ‘युक्रेन को सैन्य मदद रोकने से पहले नेटो की रजामंदी नहीं लिया गया और न सूचित किया किया गया’

सबा अंसारी

डेस्क: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के यूक्रेन को सैन्य मदद रोकने के फ़ैसले पर नेटो के सदस्य देश पोलैंड ने प्रतिक्रिया दी है। पोलैंड के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता पॉवेल व्रॉन्सकी ने पत्रकारों से कहा है कि अमेरिका ने यह फ़ैसला अमेरिका के नेतृत्व वाले सैन्य संगठन नेटो से बातचीत किए बगैर या उसे सूचना दिए बिना लिया है।

उन्होंने कहा, ‘यह फ़ैसला काफ़ी अहम है और हालात काफ़ी गंभीर हैं।’ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेन को दी जाने वाली सैन्य सहायता पर रोक लगा दी है। इस मुद्दे पर यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की की पार्टी के एक सांसद ओलेक्ज़ेंद्र मेरेज़्को ने बीबीसी से बातचीत में कहा, ‘यह रूस का पक्ष लेने की तरह दिख रहा है। यह विनाशकारी है। यूक्रेन अमेरिकी मदद के बिना प्रभावी तौर पर अपनी सुरक्षा नहीं कर सकता है।’

बीते शुक्रवार को ही अमेरिकी राष्ट्रपति कार्यालय में यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की की डोनाल्ड ट्रंप और अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के साथ तीखी बहस हुई थी। जिसके बाद अब युक्रेन को सैन्य मदद रोक दी गई है।

pnn24.in

Recent Posts