पोलैंड ने कहा ‘युक्रेन को सैन्य मदद रोकने से पहले नेटो की रजामंदी नहीं लिया गया और न सूचित किया किया गया’

सबा अंसारी
डेस्क: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के यूक्रेन को सैन्य मदद रोकने के फ़ैसले पर नेटो के सदस्य देश पोलैंड ने प्रतिक्रिया दी है। पोलैंड के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता पॉवेल व्रॉन्सकी ने पत्रकारों से कहा है कि अमेरिका ने यह फ़ैसला अमेरिका के नेतृत्व वाले सैन्य संगठन नेटो से बातचीत किए बगैर या उसे सूचना दिए बिना लिया है।

बीते शुक्रवार को ही अमेरिकी राष्ट्रपति कार्यालय में यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की की डोनाल्ड ट्रंप और अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के साथ तीखी बहस हुई थी। जिसके बाद अब युक्रेन को सैन्य मदद रोक दी गई है।











