तारिक खान
डेस्क: संभल पुलिस ने संभल जामा मस्जिद प्रबंधन समिति के अध्यक्ष और एडवोकेट ज़फ़र अली को रविवार को कई घंटों की पूछताछ के बाद गिरफ़्तार कर लिया है। संभल पुलिस के एक अधिकारी ने ज़फ़र अली को गिरफ़्तार किए जाने की पुष्टि की है। ज़फ़र अली को रविवार सुबह पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया था।
संभल में बीते साल नवंबर में जामा मस्जिद के सर्वे को लेकर तनाव हुआ था। इस दौरान हुई हिंसा में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई थी। हालांकि पुलिस ने अधिकारिक तौर पर चार लोगों की ही मौत स्वीकार की थी। हिंसा में मारे गए सभी लोग मुसलमान थे।
इस घटना के बाद से पुलिस ने संभल में हिंसा के आरोप में कई लोगों को ग़िरफ़्तार किया है। ज़फ़र अली जामा मस्जिद प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हैं और अदालत में मस्जिद की तरफ़ से पेश होते रहे हैं। ज़फ़र अली कि ग़िरफ़्तारी के बाद इलाक़े में अहतियात के तौर पर बड़ी संख्या में पुलिस बल भी तैनात किया गया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…