आफताब फारुकी
डेस्क: नालंदा बिहार शरीफ स्थित लहेरी थाना क्षेत्र में देर रात बुलडोजर वाला एक्शन देखने को मिला है। शुक्रवार (21 मार्च) की रात जब लोग सो रहे थे तो अतिक्रमण हटाने के लिए जिला प्रशासन की टीम बुलडोजर लेकर पहुंच गई। रात के 12 बजे के बाद बुलडोजर चलाकर सैकड़ों फुटपाथी दुकानों को हटा दिया गया। इस कार्रवाई के बाद दुकानदारों में भारी आक्रोश है। उन्होंने अगले दिन विरोध में सड़क पर उतरकर जमकर नारेबाजी भी की।
दुकानदारों का कहना है कि, ईद समेत कई त्योहारों के लिए उन्होंने नए माल मंगाए थे। बिक्री से अच्छी आमदनी होती लेकिन अचानक हुई इस कार्रवाई से पानी फिर गया है। एक स्थानीय दुकानदार ने बताया कि, हम वर्षों से यहीं दुकान लगाकर परिवार का पेट पालते आ रहे हैं। अगर प्रशासन को हटाना ही था तो पहले हमें चेतावनी देनी चाहिए थी। हम कहीं और दुकान शिफ्ट कर लेते, लेकिन अब हमारे पास कोई विकल्प नहीं है।
वहीं, इस कार्रवाई को लेकर नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि, ये सभी दुकानें सड़क किनारे नाले पर अवैध रूप से लगाई गई थीं। इससे काफी दिक्कत हो रही थी। ट्रैफिक जाम और दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती थी। यह कार्रवाई जनता की सुविधा के लिए की गई है। फुटपाथ पर अवैध रूप से दुकान लगने के चलते सड़क छोटी हो जाती है। लोगों को चलने में परेशानी होती है। त्योहारों के समय यह समस्या और बढ़ जाती है, इसलिए यह कदम उठाना पड़ा है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…