शफी उस्मानी
डेस्क: उत्तर प्रदेश के संभल में बीजेपी नेता गुलफाम सिंह यादव की मौत के मामले में नया मोड़ आया है। आरोप लगे थे कि एक व्यक्ति ने उनके पेट में जहरीला इंजेक्शन लगा दिया था जिससे उनकी मृत्यु हो गई। लेकिन, 11 मार्च को पुलिस ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में जहर की मौजूदगी की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस ने गुलफाम का विसरा सुरक्षित रख लिया है, जिसे आगे की जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेजा जाएगा।
घटना 10 मार्च दोपहर की है, जब गुलफाम अपने खेत पर मौजूद थे। तभी तीन लोग वहां पहुंचे और उनके पैर छूकर अभिवादन किया। इंडियन एक्सप्रेस ने पुलिस के हवाले से लिखा है कि गुलफाम ने अपने नौकर को उन लोगों को पानी देने के लिए कहा। इस दौरान तीन में से एक व्यक्ति बाहर चला गया, जबकि बाकी दो उनके साथ बैठ गए। तभी एक शख्स ने कथित रूप से उनके पेट में इंजेक्शन लगा दिया। फिर दोनों बाइक पर फरार हो गए।
गंभीर हालत में गुलफाम को पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। बाद में उन्हें अलीगढ़ रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। 11 मार्च को गुलफाम के बेटे विनय प्रकाश ने तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ जुनावई पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी की कोशिश कर रही है।
अब इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में जुनावई पुलिस स्टेशन के एसएचओ सुनील कुमार सिंह ने बताया कि ‘शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 101 (हत्या) के तहत FIR दर्ज की गई है। फरार आरोपियों की तलाश के लिए आठ पुलिस टीमों का गठन किया गया है। हमें अभी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट लिखित रूप में नहीं मिली है, लेकिन मौखिक रूप से बताया गया है कि रिपोर्ट में जहर की मौजूदगी की पुष्टि नहीं हुई है। विस्तृत जांच के लिए विसरा को आगरा की फॉरेंसिक लैब में भेजा जाएगा।’
पुलिस ने मौके से एक सीरिंज का रैपर और एक हेलमेट बरामद किया है, जो आरोपियों द्वारा छोड़ा गया था। संभल की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनुकृति शर्मा ने कहा, ‘हम इस मामले में हर संभावित पहलू की जांच कर रहे हैं और फिलहाल इसे ‘ब्लाइंड मर्डर’ मानकर चल रहे हैं, क्योंकि इस घटना का कोई चश्मदीद गवाह नहीं है।‘ उन्होंने कहा कि गुलफाम के शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं मिले, सिवाय उस जगह के जहां सुई पेट में इंजेक्ट की गई थी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…