सबा अंसारी
डेस्क: शायद ये दुनिया का सबसे बड़ा अजूबा होगा कि किसी मुल्क में पूरी की पूरी ट्रेन ही अगवा कर लिया गया हो। मगर पाकिस्तान में यह संभव हो गया है। पाकिस्तान में बलूच लिबरेशन आर्मी ने बोलन में एक पूरी ट्रेन को अगवा कर लिया है। इस ट्रेन का नाम जाफर एक्सप्रेस बताया जा रहा है।
इस हाईजैक के बाद जारी किए गए बयान में बीएलए ने कहा कि उसके लड़ाकों ने मश्कफ, धादर, बोलन में ‘योजनाबद्ध ऑपरेशन’ को अंजाम दिया है। समूह ने कहा, ‘हमारे सैनिकों ने रेलवे ट्रैक को उड़ा दिया, जिससे जाफर एक्सप्रेस को रुकना पड़ा। लड़ाकों ने तेजी से ट्रेन पर नियंत्रण कर लिया और सभी यात्रियों को बंधक बना लिया।’ कड़ी चेतावनी देते हुए बीएलए ने घोषणा की, ‘अगर कब्ज़ा करने वाली सेनाएं कोई सैन्य कार्रवाई करने का प्रयास करती हैं, तो परिणाम गंभीर होंगे। सभी सैकड़ों बंधकों को मार दिया जाएगा, और इस रक्तपात की जिम्मेदारी पूरी तरह से कब्ज़ा करने वाली सेनाओं पर होगी।’
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…