आदिल अहमद
डेस्क: संभल में हुई हिंसा में पुलिस ने जामा मस्जिद के सदर एडवोकेट जफर अली को गिरफ्तार किया है। पुलिस और एसआईटी की टीम ने पहले जफर अली को हिरासत में लेकर पूछताछ की। घंटो चली पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया। वहीं जफर अली की गिरफ्तारी के बाद उनके साथी अधिवक्ता पुलिस की गाड़ी के पीछे भागते दिखे। लोगों ने ‘जफर अली ज़िंदाबाद’ के नारे लगाए।
बीती 19 नवंबर को जामा मस्जिद का सर्वे शुरू हुआ था। तब प्रशासन ने जफर अली को मामले की जानकारी दी थी। सर्वे के दौरान वहां भीड़ जुटनी शुरू हो गई। इससे सर्वे को बीच में ही रोकना पड़ा था। इसके बाद 24 नवंबर को फिर से सर्वे शुरु किया गया। रिपोर्ट के मुताबिक इसकी जानकारी भी सबसे पहले जफर अली को प्रशासन द्वारा दी गई थी। उस दौरान भी वहां भारी भीड़ जमा हुई। और फिर वहां पथराव हुआ। इसके बाद भीड़ ने हिंसा का रूप ले लिया। इस घटना में चार लोगों की मौत हो गई थी।
हिंसा में कई पुलिसकर्मी घायल हुए थे। इसके बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने मामले की निष्पक्ष जांच के लिए न्यायिक जांच आयोग का गठन किया था। पुलिस ने इस मामले में अब तक तीन महिलाओं समेत 79 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तारी के बाद से अब तक संभल के चंदौसी कोर्ट में, जेल में बंद आरोपियों की ओर से 130 जमानत याचिकाएं दाखिल की जा चुकी हैं। स्थानीय कोर्ट से अभी तक किसी को भी जमानत नहीं मिली है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…