मो0 कुमेल
डेस्क: जिले में एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने रविवार को ग्रांड प्लाज मॉल के पास द्वारकापुरी मोड़ पर एक स्पा सेंटर में छापा मारा है। जिसमें तीन लड़कियां और एक ग्राहक आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए हैं। जानकारी के मुताबिक पकड़ा गया शख्स प्रदेश के एक बड़े बीजेपी नेता का करीबी है।
जानकारी के मुताबिक छापेमारी के दौरान स्पा सेंटर का मैनेजर, एक कस्टमर और तीन लड़कियां मौके से मिली हैं। साथ ही यहां से कुछ आपत्तिजनक सामान भी बरामद हुआ है। स्पा सेंटर मालिक का नाम विक्की बताया जा रहा है है। फिलहाल पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने X पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि ‘मुजफ्फरनगर में स्पा सेंटर की ओट में सेक्स रैकेट चलाया जा रहा था। पुलिस ने जब छापा मारा तो भाजपा नेता केशव झांब यहां आपत्तिजनक हालत में मिला। दुनिया का कोई भी कुकर्म भाजपा नेताओं से अछूता नहीं है, ये जितनी सदाचार की बातें करते हैं, उतना ही व्यभिचार इनके विचार और संस्कार में शामिल है।’
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…