सबा अंसारी
डेस्क: रायबरेली के गदागंज थाना क्षेत्र के मदरसा पुरूवा मजरे जलालपुर धई गांव में बीती रात एक बर्थडे पार्टी के दौरान डीजे की तेज आवाज को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस घटना में दो महिलाएं और एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रायबरेली रेफर किया गया है, जहां रामादेवी की हालत नाजुक बताई जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को गौरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां मौजूद डॉक्टर ज्ञान प्रकाश सिसोदिया ने प्राथमिक उपचार के बाद तीनों घायलों को जिला अस्पताल रायबरेली रेफर कर दिया। रामादेवी की हालत गंभीर होने के कारण उनकी स्थिति पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।
इस संबंध में गदागंज थाना प्रभारी बालेंदु गौतम ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच मारपीट की पुष्टि हुई है। घायलों को मेडिकल के लिए भेजा गया है और जांच के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…