तारिक खान
डेस्क: हरियाणा के रोहतक में कांग्रेस की एक महिला एक्टिविस्ट का शव सूटकेस में मिलने के बाद राज्य के लोग सकते में हैं और इस पर राजनीतिक बयानबाज़ी तेज़ हो गई है। पुलिस के अनुसार, 22 वर्षीय युवती का शव सूटकेस में बंद कर रोहतक बस स्टैंड के क़रीब फ्लाईओवर के पास फेंका गया था।
पुलिस ने बताया कि एक मार्च को पुलिस को एक बैग मिला, जिसमें एक युवती का शव था। शव पर कोई भी निशान नहीं था। तब शव की पहचान भी नहीं हो पाई थी। रोहतक एडीजीपी कृष्ण कुमार राव ने कहा, ‘परिवार वालों के पहचान करने से पता चला कि वो रोहतक में रहती है। इस मामले में जो अभियुक्त है उसे गिरफ़्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त का डेढ़ साल पहले से मृतका के घर पर आना जाना था और दोनों सोशल मीडिया पर संपर्क में थे। लड़की अकेले रहती थी। 27 फरवरी को ये लड़का उनके घर आया, जहां इनकी आपस में कहासुनी हो गई और उसने चार्जर की केबल से लड़की का गला घोटकर उसकी हत्या कर दी।
पुलिस के मुताबिक़, ‘हत्या के बाद अभियुक्त ने लड़की का कीमती सामान (जेवर, लैपटॉप) चुराकर अपनी दुकान में छिपा दिया और फिर वापस आने के बाद रात को उसने शव को बस अड्डे पर फेंक दिया।’ पुलिस ने अभियुक्त का नाम सचिन बताया है जो कि झज्जर का रहने वाला है। इससे पहले युवती की मां ने आशंका जताई थी कि उसकी हत्या में किसी क़रीबी का हाथ हो सकता है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…