हरियाणा के रोहतक में महिला कांग्रेस कार्यकर्ती का शव मिला सूटकेस में, मृतक की माँ ने लगाया गंभीर आरोप, पुलिस ने किया एक आरोपी सचिन को गिरफ्तार

तारिक खान

डेस्क: हरियाणा के रोहतक में कांग्रेस की एक महिला एक्टिविस्ट का शव सूटकेस में मिलने के बाद राज्य के लोग सकते में हैं और इस पर राजनीतिक बयानबाज़ी तेज़ हो गई है। पुलिस के अनुसार, 22 वर्षीय युवती का शव सूटकेस में बंद कर रोहतक बस स्टैंड के क़रीब फ्लाईओवर के पास फेंका गया था।

इंडियन यूथ कांग्रेस ने एक्स पर न्याय की मांग करते हुए लिखा कि ये महिला “युवा कांग्रेस की एक सक्रिय कार्यकर्ता थीं” और पार्टा के कार्यक्रमों में भी शामिल होती थीं। इस बीच मृतक महिला की मां ने कांग्रेस से जुड़े लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं और बेटी के लिए इंसाफ़ न मिलने तक शव का ‘अंतिम संस्कार न करने’ की बात कही है। इस बीच पुलिस ने एक शख़्स को गिरफ़्तार किया है। पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके जानकारी दी है कि हत्या को किस तरह अंजाम दिया गया है।

पुलिस ने बताया कि एक मार्च को पुलिस को एक बैग मिला, जिसमें एक युवती का शव था। शव पर कोई भी निशान नहीं था। तब शव की पहचान भी नहीं हो पाई थी। रोहतक एडीजीपी कृष्ण कुमार राव ने कहा, ‘परिवार वालों के पहचान करने से पता चला कि वो रोहतक में रहती है। इस मामले में जो अभियुक्त है उसे गिरफ़्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त का डेढ़ साल पहले से मृतका के घर पर आना जाना था और दोनों सोशल मीडिया पर संपर्क में थे। लड़की अकेले रहती थी। 27 फरवरी को ये लड़का उनके घर आया, जहां इनकी आपस में कहासुनी हो गई और उसने चार्जर की केबल से लड़की का गला घोटकर उसकी हत्या कर दी।

पुलिस के मुताबिक़, ‘हत्या के बाद अभियुक्त ने लड़की का कीमती सामान (जेवर, लैपटॉप) चुराकर अपनी दुकान में छिपा दिया और फिर वापस आने के बाद रात को उसने शव को बस अड्डे पर फेंक दिया।’ पुलिस ने अभियुक्त का नाम सचिन बताया है जो कि झज्जर का रहने वाला है। इससे पहले युवती की मां ने आशंका जताई थी कि उसकी हत्या में किसी क़रीबी का हाथ हो सकता है।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *